फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में वृद्धाश्रम के 65 वृद्धजनों की बस को अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना

साईं सेवा ट्रस्ट मऊ के तत्वाधान में मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा जमीन बरामदपुर मुहल्ला स्थित वृद्धाश्रम के 65 वृद्धजनों की बस को अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए वृद्धाश्रम के प्रबंधक लछिराम प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रस्ट की संचालिका ममता जायसवाल ने ट्रस्ट की तरफ से चंदा इकट्ठा कर इसके पहले काशी विश्वनाथ का दर्शन और फिर प्रयागराज का दर्शन इसके बाद आज अयोध्या के लिए वृद्धजनों को रवाना किया। वृद्ध आश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे बुजुर्ग महिला और पुरुषों को हर चार महीने में मनोरंजन, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों का यात्रा कराते रहे ताकि बुजुर्गों के आत्मिक ज्ञान में वृद्धि हो सके। प्रबंधक लछिराम प्रसाद ने बताया कि वृद्धाश्रम में वृद्ध जन विभिन्न क्षेत्रों से आकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं। जिनकी सेवा में वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारी दिन-रात लगे रहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें