फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलभराव से लोगों का घरों से निकलना दुश्वार

मथुरा के साैंख कस्बे की अनाज मंडी में बनी पुलिया में भरी मिट्टी पानी के दवाब में बह गई। पुलिया खुलने से पुन्ना थोक में जलभराव हो गया। इससे लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो रहा है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी आने से कस्बे के पुन्ना थोक, लुहार बाजार, पथवारी गली, पंप मार्ग, मुस्लिम मंडी, जाहरवीर मंदिर मार्ग पर पानी भर गया है। महिलाएं व बच्चे बाइक पर बैठकर पानी को पार कर रहे हैं। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकला है। ग्रामीण विजय सिंह, प्रमोद कुंतल, गोपी सिंह, जगदीश सिंह, धनवीर सिंह, मोनू सिंह, अशोक कुंतल, राजवीर सिंह आदि ने जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की है। सभासद संतोष चौधरी ने बताया का जल्द पंपसेट लगाकर पानी की निकासी कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें