फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली वॉक रैली, स्टेडियम से राधापुरम चौराहे तक गूंजे एकता के नारे

मथुरा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वॉक रैली का आयोजन किया गया। खेल विभाग जिला खेल कार्यालय स्व. मोहन पहलवान स्पोटर्स स्टेडियम गणेशरा की ओर से यह आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ स्टेडियम के मुख्य द्वार से हुआ। रैली राधापुरम चौराहे तक 2 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पुनः उसी मार्ग से वापस लौटकर स्टेडियम के मुख्य गेट पर समाप्त हुई। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करना तथा युवाओं में राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद सभी खिलाड़ियों, स्टेडियम स्टाफ और अंशकालिक प्रशिक्षकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कमलकिशोर, धीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, शैलेश यादव, आकांक्षा सिंह, विनोद यादव, दिनेश कुमार, पातीराम, चन्दू शेखर सहित अन्य खिलाड़ी एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें