वृंदावन के गोविंद बाग में बेहद ही खौफनाक घटना हुई। स्कूल से घर आ रहे पांच वर्ष के बच्चे पर गाय ने हमला बोल दिया। गाय इस तरह आक्रामक हुई कि जमीन पर गिरे बच्चे को सींगों से मारने लगी। जब स्थानीय लोग बच्चे को बचाने के लिए पहुंचे, तो हिंसक हुई गाय ने लोगों पर भी हमला बोल दिया। बच्चे ने बिजली के पैनल बोर्ड के पीछे छिप कर जान बचाई।