फरह। बुधवार को फरह ब्लॉक के गांव महुअन में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बाबा साहेब की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार ने दो माह पूर्व प्रदेश के अंबेडकर पार्कों की प्रतिमाओं, चाहरदीवारी ओर सौदर्यीकरण के लिये प्रत्येक विधानसभा में एक करोड रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसी योजना के तहत बल्देव विधानसभा के 12 पार्कों के लिये धनराशि स्वीकृत की गई है। बाबा साहेब की प्रतिमा से महत्वपूर्ण हमें बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिये। आगामी समय में प्रत्येक गांवों में डिजीटल लाइब्रेरी भी बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक पूरन प्रकाश, पंकज प्रकाश, एसपी निगम, पारस ठाकुर, कालीचरन सुमन, बनै सिंह, संजीव आजाद आदि लोग मौजूद थे।