फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भूमि विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग से दहशत

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच पहले तो लाठी-डंडे चले, फिर गोलियां चल गईं। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। विवाद में करीब 11 लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, खादर के अशोक विहार कॉलोनी निवासी राजेश सैनी और अखिलेश कुमार पड़ोसी हैं। दोनों का यमुना पुल के पास स्थित प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को अखिलेश उसी प्लॉट पर कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके पड़ोसी राजेश सैनी अपने साथियों के साथ प्लॉट पर पहुंचे और कार्य का विरोध करने लगे। राजेश सैनी प्लॉट को अपना बताते हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग भी शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें