मांट। थाना मांट पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4570 रुपये और ताश की 52 गड्डियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुआ और सट्टा खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर बारहमासी चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ फायर स्टेशन के सामने वन विभाग की कोठरी के पीछे छापा मारा। यहां जुआ खेलते हुए मांट मूला निवासी लोकमन, विनोद और विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से जुए की फड़ पर रखे 4570 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। थाना मांट में जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।