फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गो रक्षक की मौत में घटना की हो निष्पक्ष जांच, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मथुरा। जिला हाथरस के ग्राम झरौठा निवासी मनीष की मथुरा जनपद सीमा में संदिग्ध सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जाँच कराए जाने के संबंध में गो रक्षकों के द्वारा कलक्ट्रेट पर बैठक कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि हाथरस निवासी मनीष की 02 फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उपलब्ध तथ्यों के अनुसार उक्त दुर्घटना मथुरा जनपद की सीमा में घटित हुई। लेकिन कुछ परिस्थितियों एवं तथ्य इस घटना को संदिग्ध बनाते हैं। मृतक मनीष गो रक्षा से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे तथा उन्होंने कुछ समय पूर्व हाथरस जनपद की सीमा में स्थित एक गोशाला से संबंधित अनियमितताओं एवं गोवंश के प्रति लापरवाही के विषय में आवाज उठाई थी। इसके पश्चात उन्हें धमकियां मिलने की बातें भी सामने आई थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें