उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को झटका लगा है। जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने फैसला सुना दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की रिकॉल अर्ज़ी खारिज कर दी है। 11 जनवरी 2024 के आदेश को चुनौती देते हुए मुस्लिम पक्ष ने दायर रीकॉल अर्जी की थी। 15 याचिकाओं को लेकर दाखिल रिकॉल अर्जी हुई थी। 16 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। बुधवार को इस पर फैसला सुना दिया।