फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सनातन एकता पदयात्रा की चाक चौबंद होगी सुरक्षा, तीन हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात; चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

सनातन एकता पदयात्रा की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए मथुरा पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार को जैंत स्थित केडी डेंटल काॅलेज में एसएसपी ने ब्रीफिंग की। साथ ही बाहर से आए पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को विस्तार से समझाया। एसएसपी ने रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और हर स्थिति से निपटने की तैयारियों को बारीकी से बताया। सुरक्षा के लिए पहले ही यात्रा मार्ग को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें लगभग 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। चप्पे-चप्पे की निगरानी होगी। यह पदयात्रा 13 नवंबर को मथुरा सीमा में प्रवेश करेगी। 16 नवंबर को वृंदावन में समाप्त संपन्न होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें