उत्तर प्रदेश के मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ब्रजवासियों सहित देश भर से बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं को रोप-वे की सौगात दी। अब ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान लाडली किशोरी राधा रानी के लिए भक्तों को 251 सीढ़ियां नहीं चढ़नी होंगी। 15.89 करोड़ रुपये की लागत से मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधीन पीपीपी मॉडल पर आधारित रोप-वे में 12 ट्रालियां हैं।