वृंदावन में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची एक बार फिर से विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गईं है। सोमवार दोपहर साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य ग्राम पहुंचीं। वहां उन्होंने दिपावली से पहले सोने की बढ़ती कीमतों और सोने की खरीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।