फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राया में धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा, विभिन्न झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

तीर्थनगरी मथुरा के राया में बुधवार को श्री खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा सादाबाद रोड स्थित बाबा खाटूश्याम मंदिर से निकली। धूमधाम से निकाली गई यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर हाथरस मार्ग, कटरा बाजार, रेतिया बाजार, मांट रोड, मथुरा मार्ग होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में नासिक का बैंड वीर बजरंगी, खाटू श्याम का डोला आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान श्रद्धालु बाबा खाटू नरेश के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, भूपेश अग्रवाल, प्रतुल गंगल, विशाल पाराशर, योगेश गोयल, शौरभ अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें