फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रमेश बाबा की याद में भावुक हुए ब्रजवासी, नंदगांव में आज भी बरकरार है प्रेम

नंदगांव। ब्रज विभूति पद्मश्री रमेश बाबा के प्रति नंदगांव के ब्रजवासियों का प्रेम आज भी उसी तरह बरकरार है, लेकिन बाबा के विरह में उनके चेहरों पर उदासी साफ झलक रही है। राधा रानी ब्रज यात्रा के नंदगांव में प्रवास के दौरान मान मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री ने बाबा से जुड़ी भावपूर्ण स्मृतियां साझा कीं। राधाकांत शास्त्री ने कहा कि वे बचपन से ही रमेश बाबा के साथ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाबा को नंदगांव के लोगों के पारंपरिक हंसी-मजाक और गालियों में भी कृष्ण मिलन के सुख की अनुभूति होती थी। बाबा स्वागत-सत्कार से जितने प्रसन्न नहीं होते थे, उससे कहीं अधिक आनंद उन्हें नंदगांव वालों की गालियां सुनकर मिलता था। उन्हें हर गाली में अमृतपान जैसा सुख महसूस होता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें