फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा के बलदेव में निकली राम बरात, भक्तों ने किया जगह-जगह स्वागत

मथुरा में बलराम की नगरी बलदेव में सोमवार को भव्य राम बरात निकाली गई। श्री कल्याण सेवा समिति की ओर से निकाली राम बरात में जय श्रीराम के नारे लगने से नगर राममय हो गया। दाऊजी मंदिर बगीचे पर थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन राजाराम पांडेय, समिति अध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने राम बरात में मौजूद स्वरूपों की आरती उतारी बरात का शुभारंभ किया। दो दर्जन से ज्यादा झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। भोले बाबा की बरात ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। बरात का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस मौके पर थाना पुलिस मौजूद रही। शोभायात्रा संयोजक डॉ प्रवीण पांडेय, ब्रजेश पांडेय, खूबीराम पांडेय, किशोरी पांडेय, मुनेश पांडेय, कुलदीप पांडेय, भगवत पांडेय, मदन मोहन वैद्य, बैकुंठ नाथ पांडेय, गोकुलेश पांडेय, कमल पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीतांबर पांडेय और संचालन डॉ. प्रवीण पांडेय ने किया। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें