मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह आरपीएफ और जीआरपी की मदद से सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पूरे स्टेशन की घेराबंदी कर जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 132 महिला और पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने सभी के चालान कर जुर्माना वसूला।