फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मजदूर को बता दिया मोस्ट वांटेड, गांव के युवक ने की ऐसी हरकत; पुलिस भी हैरान

मथुरा के साैंख में मजदूर का अपराधी बताते हुए गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। साथ ही अपराधी को जिंदा या मुर्दा लाने वाले को पांच लाख रुपये देने की भी बात कही। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना मगोर्रा के गांव पाली डूंगरा निवासी हेमेश मजदूरी का कार्य करता है। छह सितंबर को हेमेश के नाम से गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया। इसमें युवक ने लिखा कि डकैती, लूटपाट व हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड अपराधी हेमेश खुटेला को जिंदा या मुर्दा लाने पर पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मजदूर के नाम से एक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें