फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ठगों से पुलिस की मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली; ब्रजवासी मिष्ठान विक्रेता के नौकर से की थी ठगी

पुलिस टीम ने ठगों से 1.70 लाख की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। मथुरा में एसओजी की ब्रजवासी मिष्ठान विक्रेता के नौकर ठगी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर निगम से गुप्ता जी बोल रहे हैं... गुप्ता जी और उनकी टीम का जब पुलिस और एसओजी से सामना हुआ गुप्ता जी सकते में आ गए। बचने के लिए उन्होंने पुलिस टीम पर फायर किया, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो तीन बदमाश टांग में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.70 लाख की नकदी, तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि पिछले दिनों ब्रजवासी मिठाई वाले के यहां काम करने वाले युवक से 1.87 लाख रुपये ठगे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें