फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

मथुरा में बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बौहरे कन्हैया लाल सभागार में संपन्न हुआ। पदाधिकारियों को पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर जिला जज सहित अन्य जज मौजूद रहे। बुधवार को बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बार एसोसिएशन के बौहरे कन्हैया लाल हाल में शुरू हुआ। बार के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और नवागत अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बौहरे कन्या लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। निवर्तमान पदाधिकारियों द्वारा धन्यवाद दिया गया। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद वर्तमान अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष रामकिशन भारद्वाज, संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा, ऑडिटर देवकी नंदन शर्मा, कोषाध्यक्षक विनोद शर्मा द्वारा जिला जज विकास कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आशीष जैन, मोटर एक्सीडेंट क्लेम फाॅरम के अध्यक्ष राजेश चौधरी, उपभोक्ता फॉर्म के चेयरमैन नवनीत कुमार का माल्यार्पण व पटका उढ़ा कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद वरिष्ठ एंव कनिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी को माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता रनवीर सिंह चौधरी, दिनेश गौतम, योगेश गौतम, बाबूराम गौतम, मोहन सिंह चौधरी, उमाशंकर चौधरी, रामसरीन, सुनील कुमार चतुर्वेदी, जय कुमार चौधरी, छैल बिहारी गौतम, मनीष बंसल, शाहनवाज खान, अवधेश सिंह आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें