फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 90 करोड़ से चमकेंगी मथुरा की ये तीन मुख्य सड़कें, नगर आयुक्त ने किया शिलान्यास

मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने एक बड़ी सौगात दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के अंतर्गत करीब 90 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तीन आधुनिक सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने नारियल फोड़कर इस परियोजना की आधारशिला रखी। इस दौरान पार्षदों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी के बीच महापौर विनोद अग्रवाल की गैरमौजूदगी खासा चर्चा में रही, जिस पर नगर आयुक्त ने तालमेल के साथ विकास कार्यों को गति देने की बात कही। नगर आयुक्त ने बताया कि इन सड़कों का निर्माण आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर कराया जाएगा, जिससे प्रतिदिन ब्रज आने वाले लाखों पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। हालांकि, निर्माण की समयसीमा और चिह्नांकित मार्गों के विस्तृत ब्योरे का खुलासा होना अभी बाकी है, लेकिन इस पहल से शहर की स्वच्छता, सुंदरता और धार्मिक पहचान को नए आयाम मिलने तय माने जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें