फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राज्य स्तरीय रोलर हॉकी में मथुरा का जलवा, जिले की टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान

मथुरा। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ की ओर से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-21 स्टेडियम स्थित स्केटिंग क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय रोलर हॉकी प्रतियोगिता में जिले की बालक टीम ने सीनियर वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की छह टीमों ने भाग लिया। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि जिले की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। करीबी मुकाबले में टीम को बिजनौर के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। गोलकीपर हरीश गौतम और लोकेश गौतम ने सराहनीय प्रदर्शन किया। टीम में अभिषेक चौधरी, सुमित ठाकुर, युवराज चौधरी, दीपक सिसोदिया, विकास कुमार, राहुल सक्सेना सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें