उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां महावन इलाके के खपरपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं घर में दीवार समेत तीन जगह पुलिस को सुसाइड नोट मिले हैं, जिसमें परिवार वालों को परेशान न करने और प्लॉट का जिक्र भी किया गया है।