ईद वाले दिन मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद उबाल है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त जन-आक्रोश देखने को मिला। घटना से उत्तेजित अनुयायियों और स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे के दोनों किनारों को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, जिससे मीलों लंबा जाम लग गया। मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।