फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता चीनी मिल की आस में कन्हैया ने शुरू की अनूठी दंडवत यात्रा

पंकज जैन Updated Thu, 20 Aug 2026 01:29 PM IST

छाता (मथुरा)। गाजीपुर गांव के एक कर्मठ किसान, कन्हैया ने छाता चीनी मिल आंदोलन को समर्थन देने के लिए एक बेहद अनूठी और संघर्षपूर्ण मिसाल कायम की है। वे देर रात दंडवत यात्रा करते हुए छाता पहुंचे और बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर अपनी इस कठिन दंडवत यात्रा को आगे के लिए आरंभ कर दिया है।आगामी कुछ ही घंटों में उनके इसी प्रकार दंडवत चलते हुए छाता की चीनी मिल के चल रहे आंदोलन स्थल पर पहुंचने की संभावना है। कन्हैया की यह दंडवत यात्रा किसानों की मांगों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और मजबूत संकल्प को दर्शाती है। इस साहसिक यात्रा के दौरान उनका हौसला बढ़ाने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और आम जनता उनके साथ लगातार पैदल चल रही है। रास्ते में विभिन्न गांवों और कस्बों में कन्हैया का जोरदार स्वागत किया जा रहा है, जिससे इस आंदोलन को और अधिक बल मिल रहा है। ये रास्ते में सभी किसानों लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में छाता शुगर मिल पर पहुंचने की अपील कर रहे। तहसील गेट पर पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने किसान का स्वागत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें