फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्रज के मंदिरों में जन्माष्टमी का उल्लास, राधा-कृष्ण के स्वरूप में बच्चों ने किया नृत्य

मथुरा के फरह स्थित श्री भोलेबाबा सेवा समिति के ओर से फरह के प्राचीन थाने वाले शिव मन्दिर पर जन्माष्टमी के उपलक्ष में इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। पूरे मन्दिर परिसर को फूलों से सजाया गया। राधाकृष्ण स्वरूपों का पंचाभिषेक करके दिव्य श्रृंगार किया गया। रात्रि में बच्चों की राधा-कृष्ण की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। छोटे छोटे बच्चों को राधाकृष्ण स्वरुपों को देखकर हर कोई भावविभोर हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों एक साथ इतने कृष्ण राधा के साथ पृथ्वी पर महारास कर रहे हो। सभी बच्चों की नृत्य प्रस्तुति एक से बढ एक थी। पूरा मन्दिर परिसर अपार जनसमूह से भर गया। बच्चों की प्रस्तुति देखने के लिये अपार जनसमूह देर रात तक मन्दिर परिसर में जमा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें