मथुरा में भरतपुर गेट स्थित लालगंज जागेंद्र नाथ बालाजी महाराज मंदिर में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में मंदिर के सेवायत पंड़ित दीपक शास्त्री द्वारा हनुमान जी का पंचाभिषेक किया गया। इसके उपरांत हनुमान जी महाराज को चना-गुड़ और हलवा का बालभोग लगाया गया। अभिषेक के दौरान भक्तों ने शंख घंटे और घड़ियाल बजाकर उत्सव का आनंद लिया।