हेमा मालिनी के लिए उनकी दोनों पुत्री अभिनेत्री ईशा और आहना चुनाव प्रचार के लिए मथुरा पहुंच गईं हैं। इससे पहले उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए। हेमा मालिनी की जीत की कामना की। जैसे ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईशा और आहना बांकेबिहारी मंदिर पहुंची श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेने लगे। बांके बिहारी मंदिर के सेवाएं संतु गोस्वामी ने पूजा दर्शन कराया और उन्हें प्रसाद प्रदान किया।