शॉर्ट सर्किट से देर रात घर मे आग लग गई। आग लगने से घर मे सो रहे परिवार के लोगो मे अफरातफरी मच गई। और विद्युत आपूर्ति को बंद कर पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना में करीब पचास हजार रुपये का नुकसान हो गया। कस्बा के पुन्ना थोक निवासी पूर्व सैनिक दिनेश सिंह सोमवार की रात करीब 11 बजे पूजा अर्चना कर अपने परिवार के साथ कमरों में सो गया। रात करीब 2 बजे बरामदे में लगे विद्युत स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से घर मे धुंआ हुआ तो धुंआ की बदबू से दिनेश और परिजन जाग गए और विद्युत आपूर्ति को बंद किया। और पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना में फ्रिज, इन्वेंटर, बैटरी व स्विच बोर्ड सहित रखा सामान जल गया। इससे करीब पचास हजार रूपये नुकसान हो गया। पूर्व सैनिक दिनेश सिह ने बताया कि दिवाली मानकर सो गए। देर रात को बरामदे में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। करीब पचास हजार रुपये का नुकसान हो गया है।