फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संचारी रोग अभियान में डेंगू के 15, मलेरिया के 7 मरीज मिले।

मथुरा। जनपद में संचारी रोग अभियान के तहत अब तक डेंगू के 15 और मलेरिया के सात मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। एक अक्तूबर से शुरू हुआ अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधाबल्लभ ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। 12 अक्तूबर से दस्तक अभियान भी चल रहा है। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, क्षय रोग और कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की पहचान कर रही हैं। साथ ही घरों में साफ-सफाई, मच्छरों के प्रजनन और जलभराव की स्थिति की जांच की जा रही है, ताकि संचारी रोगों के प्रसार को रोका जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें