फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फरह में दीनदयाल धाम मेला का शुभारंभ, महिलाओं ने 108 कलशों के साथ निकाली यात्रा

मथुरा के फरह में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के दीनदयाल धाम मेला का शुभारंभ सुबह हवन के साथ हुआ। इससे पूर्व स्मारक भवन से 108 कलशों के साथ महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर कलश यात्रा निकाली। इसके बाद छात्राओं की सीनियर और जूनियर वर्ग में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में 190 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें जूनियर वर्ग में 127 और सीनियर वर्ग में 63 छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी विजयी छात्राओं को प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें