मथुरा में विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही से कैंट बिजली घर में तैनात संविदा कर्मी लाइनमैन की बृहस्पतिवार को 11 हजार केवी लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा था, काम पूरा होने से पहले ही लाइन में करंट दौड़ने लगा। परिजन को सूचना लगी तो वह शव को लेकर लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचे। यहां चौराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजन को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।