छाता। कस्बे के ओल्ड जीटी रोड स्थित डाक बंगला से बुधवार की देर शाम हिंदू सनातन एकता पदयात्रा को लेकर प्रचार रथ का शुभारंभ नारियल फोड़ कर किया। पदयात्रा में भीड़ जताने के लिए क्षेत्र के कई गांव में जाकर बैठक की। यात्रा प्रभारी रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि हमारा उद्देश्य यात्रा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने को लेकर छाता क्षेत्र के विभिन्न गांव में लोगों के बीच जा जाकर 7 से 16 नवंबर दिल्ली से वृंदावन हिंदू सनातन एकता पदयात्रा का प्रचार प्रसार करना है। इसके लिए क्षेत्र में कई दर्जन कार्यकर्ता अपनी अपनी टीम बनाकर गांव-गांव जाकर बैठक आयोजित कर रहे हैं और लोगों को पदयात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। छाता क्षेत्र में प्रसार प्रसार के लिए प्रचार रथ का शुभारंभ किया। इस दौरान लव सुनलेरे, ओमप्रकाश सिंह, चैयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर फाल्गुन उर्फ कान्हा, नन्द किशोर, सतीश चंद जादौन, तरुण मास्टर, बांकेलाल, कपिल, सुनील पहलवान, राजीव गुप्ता, नीता चौहान, धर्मेंद्र आर्य, महावीर, गोपाल, केशव पांडे, कृष्णा पांडे, मनीष ब्रजबासी, उमाकांत, संजीव, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे