सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की वीडियो इन दोनों काफी वायरल हो रही है। इन वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमारी टीम श्री राधे हित के लिए कुंज आश्रम में पहुंचे जहां संतों ने बताया कि महाराज बिल्कुल स्वस्थ हैं। वह हर रोज एकांतिक वार्तालाप भी कर रहे हैं। फिलहाल में केवल पदयात्रा ही स्थगित की गई है। बुधवार को आश्रम के बाहर आकर भी लोगों से मिले हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तबीयत से जुड़ी जानकारियां देकर भ्रम फैलाई जा रहा है। एक एकांतिक वार्तालाप में स्वयं संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि उनकी बिल्कुल ठीक है। वे स्वस्थ हैं प्रसिद्धि के लिए लोग ऐसा ना करें। महाराज की तबियत की जानकार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं आश्रम सोशल मीडिया से चल रही फर्जी वीडियो के कारण लोग दूरदराज से महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनके आश्रम पहुंच रहे हैं।