फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वृन्दावन पहुंची अपर्णा यादव, एसआईआर को लेकर विरोधियों पर जमकर बरसीं

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव गुरुवार को वृंदावन पहुंची। यहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में पहुंचकर विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। उन्होंने सबसे पहले ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ठाकुर जी के दर्शन किए। अपर्णा ने कहा कि ब्रज आकर बांके बिहारी के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है, क्योंकि भगवान उसी को बुलाते हैं जिसके भाग्य में यह दिव्य अवसर लिखा होता है। मीडिया से बातचीत में अपर्णा ने बताया कि वे देश में अमन-चैन और आगामी 2027 में भाजपा की प्रचंड विजय की कामना लेकर बांके बिहारी के दरबार में उपस्थित हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें