मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प के साथ विगत रोज वृंदावन में संकल्प दीप ज्योति यात्रा निकली। इसमें कार्तिक मास में देश-विदेश के हिंदूओं से भी संकल्प दीप जलाने की अपील की।श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एड. के नेतृत्व में चिंतामणि कुंज से इस्कॉन मंदिर तक यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह स्थल पर मंदिर निर्माण की मांग के आंदोलन को व्यापक करने के लिए कार्तिक मास में विदेशों में भी दीप जलाने की योजना है। इसके लिए स्पेन, जर्मनी, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया सहित देशों के सहयोगियों से वार्ता की है। यात्रा में संत गोविंदानंद तीर्थ, बलराम बाबा, स्वामी सुरेशानंद, महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यनंद, भगवताचार्य वर्षा ने भी इसका समर्थन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से घरों में संकल्प दीप जलाने का आह्वान किया। संत देवानंद वन, दशरथ दास, स्वामी अतुल कृष्ण दास ने मांग का समर्थन किया। इसमें स्वामी शिवचन्द्रानंद, स्वामी गौरव दास, महामंडलेश्वर कृष्णानंद, रघुवीर दास, भक्त दास, योगेंद्र दास, रमाकांत शरण, यशवर्धनाचार्य, अक्षयदास, कुंवर अशोक प्रताप सिंह, विजय पाल सिंह, आदेश, अर्जुन, प्रदीप शर्मा आदि रहे।