फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कलश स्थापना से शुरू होगा 21 कुंडात्मक श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ

मथुरा के कोसीकलां में श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम के तत्वावधान में गांव कामर में आयोजित होने वाले 21 कुंडात्मक नवदिवसीय श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। यज्ञशाला को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया गया है। वहीं वेदियों का निर्माण पूरा कर लिया गया। महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को सुबह 8 बजे कलश स्थापना के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक यज्ञ एवं हवन संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, दुर्गा सप्तशती पाठ, चंडी पाठ एवं विशेष हवन मंत्रों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा। महायज्ञ को विधिवत संपन्न कराने के लिए प्रयागराज से 150 विद्वान यज्ञ स्थल पर पहुंच चुके हैं। ब्रज मंडल त्यागी साधु समाज के सचिव एवं श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत बलराम दास ने बताया कि महायज्ञ के साथ-साथ प्रतिदिन शाम 6 बजे से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें