मथुरा के चौमुहां में दो ट्रकों की भिड़ंत में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक लड़के का नाम तोपिक बताया जा रहा है। दरअसल, हाइवे किनारे खड़े एक ट्रक को दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में आरोपी ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आईं हैं, वो अस्पताल में भर्ती है।