फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अक्षय नवमी पर मथुरा में उमड़े श्रद्धालु, राधे-राधे के जयकारों के साथ हो रही पंचकोसी परिक्रमा

अक्षय नवमी पर पुण्य प्राप्ति की भावना के साथ मथुरा में पंचकोसीय मार्ग पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में हाथ डाले सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मानव शृंखला बनाकर ब्रज की पावन धरा को राधे-राधे, श्याम मिला दे के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। 

सुबह से ही मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर भक्तों की भीड़ रही। परिक्रमार्थियों ने नंगे पैर राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए प्रभु भक्ति में लीन होकर परिक्रमा शुरू की। महिलाएं, पुरुष, वृद्ध और बालक सभी ने भक्ति भाव से प्रभु नाम का स्मरण किया। हर तरफ राधे-राधे श्याम मिला दे की गूंज सुनाई दे रही थी। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें