उत्तर प्रदेश में मथुरा के बरसाना में रह रहे बाबा मोहन गोविंद दास पर पश्चिम बंगाल की युवती ने दुराचार करने का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी है। पीड़िता ने आरोपी बाबा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बरसाना में दबिश देकर साधु को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ ले गई।