फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गांव पहुंचा रोहित का शव तो मची चीत्कार

पंकज जैन Updated Mon, 24 Aug 2026 12:33 PM IST

मैनपुरी। कासगंज जनपद के सोरोंजी थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी कांवड़िए रोहित की मौत हो गई। सोमवार सुबह शव गांव पहुंचा तो गांव में चीत्कार मच गई। रोहित द्वारा मौत से 6 घंटे पहले कावड़ यात्रा पर जाते समय अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडियो स्टोरी लगाई गई थी। यह स्टोरी लोगों को बहुत ही भावुक कर रही है। थाना दन्नाहार में गांव रठेरा निवासी रोहित उर्फ छोटू (22) पुत्र राम नक्षत्र बाइक से कांवड़ भरने के लिए रविवार रात लहरा गंगा घाट जा रहे थे। उनके साथ करीब 40 कांवड़ियों की टोली बाइक से जल भरने जा रही थी। सोरोंजी थाना क्षेत्र में रतन दुलारे अस्पताल के पास उनकी बाइक किसी दूसरे वाहन ने टकरा गई। हादसे में रोहित की मौत हो गई, जबकि उनके साथी गांव के ही धर्मेंद्र और रिंकेश घायल हो गए। घायलों की हालत में सुधार है। सोमवार की सुबह जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव गांव रठेरा पहुंच गांव में चीत्कार मच गई । रोहित की 6 महीना पहले ही शादी हुई थी । उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। रोहित ने अपनी मौत से 6 घंटे पहले कावड़ यात्रा पर जाते समय एक वीडियो स्टोरी अपनी फेसबुक पर लगाई थी जिसमें भोले के गीत पर अगले जन्म में मुझे यही परिवार और मित्र मिले यह गीत गूंज रहा है । फेसबुक पर इस गीत में रोहित की बहन गीता आरती उतार रही है। पत्नी और रोहित बहन का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। रोहित की फेसबुक स्टोरी लोगों को बहुत भावुक कर रही है। गांव और क्षेत्र के युवा रोहित की अचानक दुर्घटना में मौत से बहुत ही दुखी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें