मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब फर्रुखाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। कार को बचाने के प्रयास में बस खाई में गिर गई। हादसे में घायल तीन यात्रियों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया, जहां से एक यात्री को जिला अस्पताल रेफर किया गया।