मैनपुरी के बरनाहल कस्बे में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर बारिश के चलते तालाब में तब्दील हो गया। स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ चिकित्सक और स्टाफ को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने नगर पंचायत के विकास के दावों की एक बार फिर पोल खोल दी। जल निकासी की समुचित सही व्यवस्था न होने के चलते कस्बे में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तालाब में तब्दील हो गया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी अस्पताल के अंदर तक भर गया।