फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अनदेखी का शिकार हो रहा मैनपुरी के करहल का ये रेलवे स्टेशन, हाल चौंकाने वाला...देखें ये रिपोर्ट

मैनपुरी के करहल में रेलवे के अधिकारियों की अनदेखी के चलते करहल रेलवे स्टेशन की दुर्दशा हो रही है। रेलवे स्टेशन के मार्ग में पानी और कीचड़ भरा हुआ है जिसकी वज़ह से यहाँ आने बाले यात्रियों को भारी परेशानी होती है। रेलवे स्टेशन में बनी टिकट खिड़की के पास सामने वेटिंग एरिया को यहाँ के कर्मचारियों ने पार्किंग बना लिया है। इसमें कर्मचारियों की मोटर साइकिल खड़ी मिली है। रेलवे ने अपने कर्मचारियों के रहने के लिये लाखों की लागत से क्वाटर बनवाये थे जो अनदेखी के चलते अब खंडर होते जा रहे है । क्वाटर के अंदर कूड़े का अम्बार लगा हुआ है। क़स्बा निवासी अंकित यादव का कहना है रेलवे स्टेशन की सड़क पर हुए जलभराव को ठीक किया जाये और सड़क को दुरस्त किया जाये जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। क़स्बा निवासी हर्षवर्धन यादव ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो रही है । स्टेशन पर साफ सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जाये जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें