फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मृत गोवंश की सूचना पर गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

मैनपुरी के बेवर ग्राम पंचायत की ओर से संचालित अस्थायी गोस्थल नगला देवी का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मृत गोवंश की सूचना पर नोडल अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी के निर्देश पर टीम पहुंची। गोशाला में 101 गोवंश मिले। शनिवार की शाम मृत गोवंश की सूचना पर अधिकारियों के निर्देश पर सहायक उद्यान अधिकारी यशलाल, राजस्व निरीक्षक आरपी सैनी, क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद सिंह ने गोशाला का निरीक्षण किया। सहायक उद्यान अधिकारी ने बताया कि गोशाला में कुछ उम्रदराज गोवंश को छोड़कर अन्य गोवंश स्वस्थ मिले। राजस्व निरीक्षक आरपी सैनी ने भी कुछ गोवंश की स्थिति कमजोर पाकर रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी भोगांव को देने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें