मैनपुरी। बेवर क्षेत्र के ग्राम बझेरा में भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलशयात्रा बड़े ही धूमधाम से ग्राम के मार्गों से होकर निकाली गई। कलशयात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से आगे बढ़ रही थीं। युवा डीजे की भक्तिमय ध्वनि पर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।