मैनपुरी के करहल थाना कुर्रा क्षेत्र में नहर में डूबे मछुआरे का शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजन ने ग्रामीणों के साथ एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। बता दें, बृहस्पतिवार से नहर में डूबे युवक और मछुआरे की तलाश की जा रही थी। शनिवार को सैफई क्षेत्र में मिले शव की भी पहचान हो गई है।