फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अधिशासी अभियंता के बयान पर आक्रोश, पुलिस से कार्रवाई की मांग

मैनपुरी के करहल में अधिशासी अभियंता के विवादित बयान के खिलाफ विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ व ब्राह्मण समाज सेवा समिति के पदाधिकरियों ने प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोमेश कुमार तिवारी ने कहा कि अधिशाषी अभियंता धनुषधारी के बयान से समस्त हिन्दू समाज आहात हुआ है। उन्होंने कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि अधिशाषी अभियंता के बयान से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस अवसर पर दीपक मिश्रा, गोविन्द पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, श्रीदयाल त्रिपाठी आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें