महोबा में सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मशालें लेकर सड़कों पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।