फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में हवन-यज्ञ के दौरान मधुमक्खियों के हमले से छह घायल

कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव में हवन-यज्ञ के दौरान निकले धुएं से उड़ी मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। इससे छह लोग घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया। गौरहारी निवासी रामप्रकाश के घर पर बृहस्पतिवार को सत्य नारायण की कथा चल रही थी। कथा के बाद आरती और हवन-यज्ञ किया जा रहा था। तभी धुआं उठने से मकान के पास लगे पीपल के पेड़ से उड़ी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे मौजूद लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने इधर-उधर भाग कर किसी तरह जान बचाई। मधुमक्खियों के हमले से धनप्रसाद, हरसहाय, हरप्रसाद, नर्वदा, दृगपाल समेत छह लोग घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। वहां सभी का उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें