फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल, अन्ना मवेशी को बचाने में हुआ हादसा

कानपुर-सागर हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार की देर शाम पौथिया हमीरपुर निवासी सुशील अपने बेलाताल निवासी साथी जीतेन्द्र के साथ बाजार से क्रसर जा रहा था। तभी पांड़ेय पुलिया के समीप सड़क पर टहल रहे अन्ना मवेशी को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे दूसरी बाइक में सवार राजीव नगर निवासी चंद्रशेखर कुशवाहा की मौत हो गई जबकि सुनील भुर्जी व दीपू कुशवाहा सहित दोनों बाइकों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें